कोटा रिवर फ्रंट पर 27 घाट बनाए गये हैं और हर घाट की अपनी अलग कहानी और विशेषता है।
कोटा चंबल रिवर फ्रंट पर बनाए गये कुछ प्रमुख घाटों की जानकारी :-
- नयापुरा गार्डन -
- सिंह घाट - इस घाट पर देवी शक्ति के 9 रूपों के प्रतिक 9 सिंह की मूर्ति स्थापित की गयी है। हर मूर्ति का वजन 35 टन है जिसे बांसवाड़ा संगमरमर से तैयार किया गया है। बीच में रानी महल बनाया गया है जहां फूडकोर्ट है।
- जंतर-मंतर घाट - इस घाट पर जोडियक (राशि) टावर बनाया गया है जिसमें 12 राशि चक्रों को दर्शाया गया है। यहां आने वाले पर्यटक अपनी राशि के अनुसार अपना भविष्य भी जान सकेंगे। इन टावरों को जयपुर की ब्लू पॉटरी वर्क से शानदार तरीके से सजाया गया है।
- साहित्य घाट - बांसवाड़ा मार्बल की बनी विशाल खुली किताब और पुस्तक महल बनाया गया है।
- रंगमंच घाट - घाट को पियानो के कीबोर्ड के तर्ज पर सजाया गया है।
- फाउंटेन घाट - लगून की तरह सीढ़ियां बनाकर फाउंटेन बनाया गया है। ठीक वैसा ही जैसा दुबई में लिनियर फाउंटेन बनाया गया है जहां फाउंटेन शो होता है।
- कनक महल - 6 टावर और हर टावर पर बने डोम्स को गोल्डन रंग की टाइल्स से सजाया गया है।
- दशावतार - वृंदावन (तुलसी के पौधों का वन) तैयार किया गया है जहां भगवान विष्णु के 10 अवतारों की मूर्तियां स्थापित की गयी है।
- कोटा रिवर फ्रंट का एंट्री प्वाएंट। यहां राजस्थानी शैली की खुबसूरत बावड़ी बनायी गयी है।
- महात्मा गांधी सेतु - रामपुर घाट पर पर्यटकों के आवाजाही के लिए सेतु तैयार किया गया है।
- मरू घाट - यहां गनमेटल से ऊंटों की 6 प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। इस घाट के पास जमीन पर टेंट सिटी भी विकसित की जा रही है।
- विश्व मैत्री घाट - इस घाट को 10 मीटर व्यास वाले ग्लोब से सजाया गया है जो 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश देता है।
- हाड़ौती घाट - यहां बूंदी के तारागढ़ किले का मुख्य द्वार गणेश पाल बनाया गया है। इसके साथ ही हाड़ी रानी और पन्नाधाय की गनमेटल से बनी आदमकद मूर्ति भी लगायी गयी है।
- शांति घाट - इस घाट को इंविजिबल मूर्तियों से सजाया गया है। एक तरफ से देखने पर ये मूर्तियां गायब होती नजर आती हैं। इसमें मानव शरीर के 7 चक्रों को दर्शाया गया है।
0 Comments